हमीरपुर बाजार में कोरोना के कहर के बावजूद बाजार में चहल कदमी करते लोग।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की 8 ग्राम पंचायतों के 9 वार्डों के लगभग डेढ़ दर्जन मकान एवं भवन कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। ग्राम पंचायत डुग्घा के वार्ड नंबर 2 गांव बरोहा में पूर्ण चंद, कमलेश कुमार और सुखदेव चंद के घर, ग्राम पंचायत सिकांदर के वार्ड नंबर 4 गांव सिसवां में कमलदीप का घर, ग्राम पंचायत बफड़ीं के वार्ड नंबर 2 गांव हरनेड में प्रकाश चंद का घर, ग्राम पंचायत गसोता के वार्ड नंबर 1 गांव घुमारीं में मनोहर लाल और अशोक कुमार के घर, इसी पंचायत के वार्ड नंबर 4 गांव गसोता में बलवंत सिंह का घर और ग्राम पंचायत चमनेड़ के वार्ड नंबर 1 के गांव चमनेड़ में शुभम पठानिया का घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के वार्ड नंबर 2 गांव मोहन में शंकरदास के घर से कश्मीर सिंह के घर तक कुल 6 मकान, ग्राम पंचायत सासन के गांव घिरथेडी ब्राह्मणा का एक भवन और ग्राम पंचायत कुठेड़ा के वार्ड नंबर 2 में विनोद कुमार के घर से अशोक कुमार के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत लहड़ा के वार्ड नंबर 6 का एक मकान और ग्राम पंचायत बेला के वार्ड नंबर 3 गांव बेला के तीन मकानों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।