टौणीदेवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में कार्यरत क्राफ्ट अध्यापिका मीरा देवी ने शुक्रवार को स्कूल के विकास कार्यों के लिए 51000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि 30 जून को शिक्षिका सेवानिवृत्त हो रही हैं।ऐसे में शिक्षिका ने स्कूल के विकास कार्य को लेकर सहायता राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि शिक्षिका की इच्छानुसार इस राशि से शिखर छात्रवृत्ति की शुरुआत की जाएगी। राशि की एफडी से मिलने वाले ब्याज से कक्षा छठी से दसवीं तक प्रथम स्थान पर रहने वाले बच्चों को नकद इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने शिक्षिका का इस बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षिका मीरा देवी ने छात्र विकास समिति में 11000 रुपये का अंशदान दिया। इस मौके पर कमल देव, सुरिंदर, प्रोमिला, अनिता, रीता, कुसुम, कविता, लीना, सुनीता, तनु, सुमन, मीरा सहित अन्य उपस्थित रहे।