फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तरपोहल में पक्के मकान में लगी आग, चार कमरे राख

विज्ञापन
विस क्षेत्र सुजानपुर के गांव तरपोहल में मकान में आग लगने से जला फर्नीचर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत खनोली के गांव तरपोहल में शनिवार को एक शिक्षक के घर आग लगने से चार कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। शिक्षक परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। पंचायत प्रधान अर्चना देवी ने कहा कि पंचायत खनोली के गांव तरपोहल के शिक्षक संजीव कुमार का पांच कमरों का पक्का मकान है। शुक्रवार रात संजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जैसे ही लोगों ने उनके घर से आग की लपटें देखीं तो तुरंत संजीव कुमार को सूचना दी। दरवाजे खोले तो अंदर रखा सारा फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया था। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। बंद कमरों में आग किस तरह लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में संबंधित परिवार का 4.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पंचायत प्रधान अर्चना देवी ने कहा कि राजस्व विभाग को सूचना देकर निरीक्षण करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें