फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौ वाहनों के चालान कर 70 हजार रुपये लगाया जुर्माना

Tue, 04 Aug 2026 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर में यातायात के नियमों के उल्लंघन पर आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए करीब नौ वाहनों के चालान किए और लगभग 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान एक टेंपो ट्रैवलर को भी पकड़ा, जिसमें सीटों को नियमों के विपरीत मॉडिफाई किया गया था। जांच में पाया गया कि टेंपो ट्रैवलर में सीटों की संख्या बढ़ाई गई थी और चार अतिरिक्त सीटें लगाई गई थीं। इस पर करीब दस हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा अन्य वाहनों की जांच में कुछ चालकों के पास परमिट नहीं पाए गए, जबकि कुछ वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं थे। आरटीओ राजीव ठाकुर ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें