फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति काटी आम की टहनी, दो हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के झिरालड़ी कस्बे के पास आम की एक बड़ी शाखा काटने से हलचल मच गई। जैसे ही वन विभाग अधिकारियों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। सड़क के किनारे एक बड़े आम के पेड़ की शाखा को साथ लगते घर के लोगों ने कटवा दिया। घर भी उच्च पद पर तैनात अधिकारी का है। जैसे ही इसकी सूचना वन अधिकारियों तक पहुंची तो बीओ राजेश कुमार अपने दल के साथ मौके पर पहुंच गए और काटे हुए आम के भाग को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग की टीम ने इस परिवार को दो हजार रुपये जुर्माना डाला। बीओ राजेश कुमार ने बताया कि आम के पेड़ को काटने के लिए इस परिवार ने कोई भी अनुमति नहीं ली थी। वहीं परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने पेड़ काटने के लिए वन विभाग को कई बार आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें