फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर दो ट्रैक्टरों से वसूला पंद्रह हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नादौन में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी प्रवीण राणा की अगुवाई में पुलिस ने दो ट्रैक्टर मालिकों पर खनन के मामलों में साढ़े सात-सात हजार रुपये जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई मानपुल गांव के निकट की गई। इसके अलावा पुलिस ने एक वाहन चालक पर नशा करके वाहन चलाने के जुर्म पर कार्रवाई की है। पुलिस ने गत दो दिनों में यातायात नियमों की विभिन्न धाराओं में करीब 65 वाहनों के चालान काटे हैं। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। वहीं उन्होंने नादौन शहर आने वाले लोगों तथा शहरवासियों से भी आग्रह किया है कि पार्किंग के लिए चयनित स्थान पर ही अपने वाहन पार्क करें ताकि यातायात व्यवस्था में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने एनएच व अन्य प्रमुख मार्गों किनारे वाहन पार्क करने के लिए चयनित स्थलों का प्रयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें