फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: देश का नाम चमकाने का सपना पूरा करने में आर्थिक तंगी बनी बाधा

विज्ञापन
ताइक्वांडो खिलाड़ी आकांक्षा कुमारी।
विज्ञापन
जंदडू की आकांक्षा ने प्रशिक्षण हासिल करने के लिए लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन


ताइक्वांडो खेल में उत्कृष्ट कोचिंग के लिए जाना चाहती हैं विदेश

वर्तमान में हरियाणा के पंचकूला में एशियन गेम्स की कर रहीं तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। देश का नाम चमकाने का सपना संजोए अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ने प्रदेश और केंद्र सरकार से प्रशिक्षण के लिए सहायता की गुहार लगाई है। हमीरपुर जिले के जंदडू निवासी आकांक्षा कुमारी दो बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो में भाग ले चुकी हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अब खेल प्रशिक्षण लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वे वर्ष 2026 में जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स और 2028 में यूएसए में ओलंपिक खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं। मध्यम वर्ग परिवार से संबंध रखने वाली आकांक्षा कुमारी वर्तमान में हरियाणा जिले के पंचकूला स्थित टीम इंडिया के मुख्य कोच हरजिंद्र सिंह के अंडर कोचिंग ले रही हैं। कोचिंग का पूरा शुल्क निशुल्क है लेकिन खाने पीने से लेकर रहने का पूरा खर्च वे स्वयं कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि उन्हें अधिक प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा का बड़ा भाई बद्दी में निजी कंपनी में कार्यरत है वहीं पिता राकेश कुमार सरकारी स्कूल में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता रेशां देवी गृहिणी हैं। परिवार बेटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग दिलाने में असमर्थ है। ऐेसे में खिलाड़ी ने सरकार से प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। वर्ष 2023 में तमिलनाडु में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण, 2024 में साउथ कोरिया के चुनचेओन में ताइक्वांडो की वर्ल्ड मिक्स टीम सदस्य और 2025 में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्र स्तरीय खेलों में भाग लेकर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें