फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सगुल्ला, गज्जक, जलेबी, गुलाब जामुन के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। त्योहारी सीजन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपल प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला की अगुवाई में मुख्य बाजार हमीरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मिठाइयों की दुकानों का निरीक्रषण कर सगुल्ला, गज्जक, जलेबी, गुलाब जामुन, कलाकंद, शक्कर पारा, पेठा आदि के दस सैंपल भरे। इनको लैब टेस्ट के लिए कंडाघाट भेजा जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों में सफाई रखने, खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिला खाद्य सुरक्षा सहायक अनिल शर्मा ने कहा कि त्योहारी सीजन में कुछेक दुकानदार मिठाइयों में मिलावट कर देते हैं जो हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालती है। ऐसे में जिलेभर में निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें