राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली के वार्षिक पारितोषिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य संजय धीमान ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और स्कूल की वार्षिक गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, समूहगान, लोक नृत्य, एकल गान सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला महासचिव पवन कालिया, राजेश कुमार, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।