सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत वार्ड नंबर 3 के एक युवक ने वार्ड नंबर 2 के एक व्यक्ति पर बेवजह तंग करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत युवक ने पुलिस में दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में शालिन धीमान ने कहा कि वार्ड नंबर 2 के रमेश चंद धीमान का घर उनके घर की दूसरी ओर है। रमेश धीमान बिना वजह तंग करता है और झगड़े के लिए उकसाता है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि शालिन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।