फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षक बीपीएल में, सरकारी राशन डकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सस्ता राशन डकारने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची लंबी होती जा रही है। अब एक महिला अध्यापक का परिवार अरसे से बीपीएल में रहकर सस्ता राशन लेते पकड़ा गया है।
विज्ञापन

विभागीय जांच में इसका खुलासा होने पर विभाग ने इस परिवार को रिकवरी डाली है। महिला कर्मचारी पहले तो रिकवरी राशि को देने में आनाकानी कर रही थी, लेकिन शनिवार को वह विभाग के पास निर्धारित 46,517 रुपये जमा करवा गई। विभाग ने जुर्माना राशि लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आयकरदाताओं की ओर से सस्ते राशन को डकारने का मामला बीते वर्ष ही विभाग के ध्यान में आया था। इसके बाद सभी जिलों में इसकी जांच की गई तो हमीरपुर में नौ राशन कार्डों पर दस सरकारी कर्मचारी और अधिकारी सस्ता राशन लेते या बीपीएल में पाए गए।
विज्ञापन

इन सभी ने विभाग की ओर से निर्धारित जुर्माना अदा कर दिया है। अब जांच के दौरान एक और सरकारी महिला कर्मचारी जो पेशे से अध्यापक हैं, इस सूची में जुड़ गई हैं। अब जिले में सस्ता राशन डकारने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या 11, जबकि राशन कार्डों की संख्या दस हो गई है। एक कार्ड पर पति पत्नी दोनों ही सरकारी नौकरी में थे। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिवराम राही ने कहा कि महिला शिक्षक से रिकवरी राशि 46517 रुपये वसूल कर ली गई है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें