फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विकास पर चर्चा के जरिये कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

Wed, 03 Sep 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर) विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर मंगलवार को गीता भवन में चर्चा हुई। विकास पर चर्चा प्रभारी एवं हमीरपुर जिले के एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर का फीडबैक लिया। ब्लॉक स्तर की इस बैठक में सबकी राय जानी गई। अब अजय शर्मा नादौन ब्लॉक की सभी पंचायतों में बूथ स्तर पर जाकर बैठकें कर बूथ कमेटियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
अजय शर्मा ने बैठक में विकास कार्यों के संबंध में पूर्व पदाधिकारियों के विचार भी सुने। इसकी रिपोर्ट वह मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत करवाएंगे। अजय शर्मा ने कहा कि जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री सुक्खू की देन है। नादौन के खरीड़ी मैदान में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम बन रहा है, यह जल्दी मूर्तरूप लेगा। इसमें क्षेत्र के होनहार बच्चे अनेक खेलें खेलेंगे।
विज्ञापन

वहीं, टूरिज्म का पांच सितारा होटल, जल शक्ति विभाग का सर्किट हाउस, धनेटा कॉलेज का नया भवन, आरओ वाले पेयजल की योजना बनकर तैयार होने वाले हैं। क्षेत्र की सड़कों का विस्तारीकरण प्रगति पर है। बड़ा पंचायत के दरियाल गांव में सधोडा पत्तन पर 28 करोड़ की लागत से ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लिए पुल बनेगा। यह सिल्ह पंचायत से बड़ा और आसपास की पंचायतों को जोड़ेगा।
इसके लिए प्लानिंग विभाग से आठ करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। सपडोह पंचायत के धनपुर में सरकार ने अपने संसाधनों से स्पाइस पार्क बनाने की घोषणा बजट में की है। जल्दी इसका कार्य शुरू हो जाएगा। विधानसभा क्षेत्र का पहला डे-बोर्डिंग स्कूल अमलैहड़ में निर्माणाधीन है, अगले सत्र से इसमें कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। नादौन के इंद्रपाल चौक का सौंदर्यीकरण किया गया है।
मुख्यमंत्री जल्दी इसका उद्घाटन करेंगे। नादौन में रिवर राफ्टिंग मुख्यमंत्री के निर्देशों पर ही हो रही है, उनका सपना वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने का भी है, जिसे वह साकार करने में लगे हुए हैं। बैठक में हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहन लाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी, ओबीसी नेता रविंद्र गद्दी, अजय अत्री इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें