फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव से डरी कांग्रेस की सरकार ने लाया अध्यादेश : भाजपा

Tue, 19 Aug 2025 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा शहरी मंडल हमीरपुर अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री तेन सिंह और राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि नगर निगम चुनावों से हार की आशंका को देखते हुए कांग्रेस सरकार घबरा गई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर, बद्दी और ऊना नगर निगम में दो साल तक चुनाव न करवाने का अध्यादेश लाकर सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि पहले आनन-फानन में प्रदेश सरकार ने इन तीन नगर परिषदों का दर्जा बढ़ाया, लेकिन अब बजट न होने का बहाना बनाकर चुनाव ही न करवाने का कानून लाया जा रहा है। इससे नगर निगम क्षेत्र में आने वाले लोगों के मताधिकार का हनन हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से प्रदेश सरकार ने नगर निगम का केवल ढोल पीटा है। हमीरपुर नगर परिषद का दर्जा बढ़ाकर सिर्फ आयुक्त बैठाया गया, जबकि अन्य स्टाफ की तैनाती नहीं की गई। दर्जा बढ़ने के बाद पार्षदों की शक्तियां और वेतनमान भी बंद कर दिए गए। साथ ही मर्ज पंचायतों के प्रतिनिधियों की भी अनदेखी हुई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अब अध्यादेश के नाम पर कांग्रेस सरकार लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें