फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गैस एजेंसी के बाहर बेतरतीब पार्किंग से हादसे का डर

Fri, 15 May 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
उपमंडल बड़सर के तहत गैस एजेंसी के समीप सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। बड़सर में गैस एजेंसी के पास सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। सड़क के दोनों ओर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहने से यहां जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत गैस सिलिंडर लेने आने वाले उपभोक्ताओं और राहगीरों को झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों शेर सिंह, राम कुमार, राजिंदर कुमार, अरविंद कुमार, मनु सिंह, दीक्षा ठाकुर और नीलम कुमारी ने बताया कि गैस एजेंसी के बाहर कई वाहन लंबे समय तक खड़े रहते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है।
ऐसे में बड़े वाहनों और दोपहिया चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार वाहन चालकों के बीच बहस की स्थिति भी बन जाती है और यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर लेने आने वाले कई उपभोक्ता अपने वाहन सही तरीके से पार्क नहीं करते, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।

कोट :

मामला पुलिस के ध्यान में आया है। जल्द ही इस क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें