हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत एक पिता और बेटे ने महिला के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। थाने में बबली देवी पत्नी तिलक राज गांव, डाकघर और तहसील बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चार जुलाई को वह अपने खेतों में काम कर रही थी तो शाम करीब छह बजे रंगीला राम और उसका बेटा आए और मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने चार जुलाई को महिला का मेडिकल करवाया था। अब महिला के हाथ टूटने की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। डीएसपी जसवीर ठाकुर ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।