फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री ने भरा हमीरपुर ब्लॉक से दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में इस बार पिता और पुत्री भी चुनाव मैदान में हैं। विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत सासन से निवर्तमान प्रधान राखी ने दूसरी बार इसी पंचायत से ताल ठोकी है। उन्होंने वीरवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचकर प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र भरा है। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने पंचायत के सभी परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया और विकास कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को ही निवर्तमान पंचायत प्रधान राखी के पिता नरेश कुमार ने जिला परिषद के वार्ड नंबर पांच जंगलरोपा से अपना नामांकन दाखिल किया। नरेश कुमार भी सासन पंचायत से तीन बार प्रधान रह चुके हैं। नरेश कुमार का इस बार मुकाबला भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों से है। भाजपा ने जंगलरोपा वार्ड से मोहिंद्र कुमार तो कांग्रेस ने होशियार सिंह को यहां से अपना प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन, देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार के चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें