फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 40 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा मक्की बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य समाप्त होने के बाद अब मक्की की फसल की बिजाई का कार्य शुरू होने वाला है। इसके चलते जिले में किसानों को खरीफ फसल की बिजाई के लिए मक्की का 700 क्विंटल बीज पहुंच गया है।
विज्ञापन

किसानों को इस बार यह बीज 40 फीसदी सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जाए। इससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा। एकल फसल बीज की कीमत 102 रुपये से 107 प्रति किलो निर्धारित की गई है।
इसी तरह डबल फसल बीज की कीमत भी निर्धारित की गई है। दोनों बीजों की खरीद पर 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा, ताकि किसानों को आर्थिक लाभ हो सके। जिले में वर्तमान में 76,144 किसान हैं और 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर उत्पादन किया जा जाता है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने फसल के दाम निर्धारित कर लिए हैं और जल्द की कृषि विक्रय केंद्रों पर इनका आवंटन भी शुरू हो जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मक्की की फसल का बीज आ गया है। कीमतें भी निर्धारित कर दी गई हैं और किसानों को अब आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें