फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कार्तिक धीमान और कनिका शर्मा रहे सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी/हमीरपुर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन पर बतौर मुख्यातिथि विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा रहे। प्रवक्ता एवं एनएसएस अधिकारी विजय कुमार, इंदु दुग्गल व अन्य अधिकारियों ने शिविर में विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में स्वयंसेवियों को जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


एनएसएस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन प्रभात फेरी के बाद 1 घंटे का योगाभ्यास करवाया गया। गांव सेर को गोद लेकर संवारा गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेश कुमार, मनोचिकित्सक शीतल वर्मा, कुलभूषण ने शिविर के दौरान आयोडीन की कमी के कारण होने वाली बीमारियों से बचने, शरीर में हार्मोनल परिवर्तन, मासिक धर्म स्वच्छता एवं समाज में इससे संबंधित मिथक धारणाओं के बारे में बताया।
शिक्षा के क्षेत्र से रिटायर प्रधानाचार्य ईश्वर दास ने बच्चों को जानकारी प्रदान की। ब्रह्मकुमार भाई मदन, ब्रह्मकुमारी बहन रंजना शर्मा ने बच्चों को योग, आध्यात्मिक शिक्षा एवं नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी। बाल विकास परियोजना विभाग हमीरपुर से तिलक राज एवं शीतल वर्मा ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के बारे में जानकारी दी। शिविर में कार्तिक धीमान व कनिका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी घोषित किया गया। वहीं, अनुशासन में वंशिका सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी रहीं। समापन समारोह में बच्चों ने सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से एक लघु नाटिका को प्रवक्ता रविंंद्र बनयाल द्वारा निर्देशित करवाया गया। मुख्यातिथि ने इस वर्ष के खेल कैलेंडर में राज्य स्तर पर भाग लेने वाली खिलाड़ी छात्राओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर भाग लने के लिए खिलाड़ी वंशिका (को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपादित: देश राज अत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें