फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक गान में ज्योति और सहेलियां प्रथम

विज्ञापन
त्रिशा कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में चुने गए प्रतिनिधियों को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। त्रिशा कालेज ऑफ एजुकेशन जोलसप्पड़ में टैलेंट सर्च, विदाई और फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें त्रिशा शिक्षण सोसायटी की मैनेजमेंट सदस्य वीना शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने समूह गान, सोलो डांस, पहाड़ी नाटी, गिद्दा, मॉडलिंग और नाटक की प्रस्तुति दी। मॉडलिंग में वनिता और निशा प्रथम, शिल्पा द्वितीय और शारदा और वैशाली तीसरे स्थान पर रही। नाटक में वनिता ग्रुप प्रथम और शिवानी ग्रुप द्वितीय रहा। ग्रुप डांस में शारदा ग्रुप प्रथम और गुलशन ग्रुप द्वितीय रहा। सामूहिक गान में ज्योति व सहेलियां प्रथम और प्रतिभा ग्रुप द्वितीय रहा। वहीं, अभिषेक सोनी को मिस्टर और नीलम को मिस फ्रेशर चुना गया। डीएलएड के प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों को फेयरवेल पार्टी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें