फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरता लिंगानुपात एवं कन्या भ्रूण हत्या चिंता का विषय : डॉ. कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जागरूकता अभियान की कड़ी में मंगलवार को गांव टिल्लू में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कौशल व खंड स्वास्थ्य शिक्षक राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च 1911 से मनाया जा रहा है और आज 110 वर्षों बाद भी समाज में गिरता लिंग अनुपात एवं कन्या भ्रू्ण हत्या चिंता का विषय है। आज भी बहुत से लोग बेटी के पैदा होने पर मातम मनाते हैं और बेटा पैदा होने पर खुशियां मनाई जाती हैं।
विज्ञापन

अगर बेटियों को सही शिक्षा एवं अच्छा माहौल प्रदान किया जाए तो बेटियां किसी भी तरह से बेटों से कम नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि आजतक लगभग 10 मिलियन कन्याओं को गर्भ में जांच करवाकर मारा जा चुका है। लगभग 70 फीसदी महिलाओं को अपने नजदीकी रिश्तेदारों से प्रताड़नाएं झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि पुत्र मोह एवं दहेज मोह त्याग कर नारी शिक्षा पर ध्यान देकर वास्तव में एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अपना सहयोग करना चाहिए। तभी हम सच्चे अर्थों में महिला दिवस मना पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें