फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर में लगा मेला

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आयोजित मेले में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। देश-विदेश में विख्यात बाल योगी बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार को ब्रह्मलीन महंत शिवगिरी की पुण्यतिथि पर मेले का आयोजन किया गया। सदियों से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा को निभाते हुए गद्दीनशीन महंत श्रीश्री राजेंद्र गिरी महाराज ने अपने गुरु समाधिलीन महंत शिवगिरी महाराज की 20वीं पुण्यतिथि पर विशाल मेले का आयोजन किया। गद्दीनशीन महंत राजेंद्र गिरी महाराज ने संत समाज के साथ सुबह 10 बजे झंडा रस्म की अदायगी की। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए सजे पंडाल में बाबाजी की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के जालंधर के मशहूर गायक कलाकार मुकेश इनायत, हरजीत सिंह, अनिल होशियारपुरी तथा ऊना के अजय माही बाबा ने पौणाहारी के जयकारों और दुधाधारी के भजनों से भक्तों का मनोरंजन किया। यह जानकारी मंदिर अधिकारी धर्म पाल नेगी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें