फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रधान पद के मतों की दोबारा होगी गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकासखंड नादौन की कोटला चिल्लियां पंचायत में प्रधान पद के लिए चुनाव में पड़े मतों की दोबारा गणना होगी। इनमें प्रधान पद के लिए दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार अजय कुमार निवासी गांव घलूं की याचिका पर एसडीएम कोर्ट ने यह निर्णय दिया है। इन आदेशों के बाद खंड विकास अधिकारी की ओर से उम्मीदवारों को 20 फरवरी तक मतगणना अभिकर्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया 22 फरवरी सुबह आठ बजे मिनी सचिवालय के पांचवें तल पर पूर्ण की जाएगी। पंचायती चुनाव में कोटला चिल्लियां पंचायत से मतगणना के आधार पर विजय शर्मा को प्रधान पद पर विजेता घोषित किया गया था। इस संबंध में पुष्टि करते हुए बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि 22 फरवरी को कोटला चिल्लियां पंचायत प्रधान पद के लिए पड़े मतों की दोबारा मतगणना के आदेश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें