राधास्वामी सत्संग व्यास भोटा चैरिटेबल अस्पताल की समस्या का हल करवाने पर विधायक सुरेश कुमार का आ
जाहू (हमीरपुर)। राधास्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल की समस्या का समाधान होने पर लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू और भोरंज विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों, सत्संग के जुड़े लोगों ने बुधवार को विधायक सुरेश कुमार के निवास स्थान जाहू में पहुंचकर शॉल व टोपी पहनाकर उनका आभार जताया। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोटा चैरिटबल अस्पताल लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए अच्छा कार्य कर रहा है। पूर्व भाजपा सरकार कार्यकाल में भाजपा ने भोटा अस्पताल की फाइल को रद्द करने का कार्य किया है। चैरिटेबल अस्पताल लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का कार्य कर रहा है। संवाद