फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यय पर्यवेक्षक ने किया योगी के हेलिकाप्टर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के लिए बुंबलू हेलीपैड पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में धनबल, बाहुबल और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों के प्रयोग को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रख रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आयोग की ओर से व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव सुबह से रात तक स्वयं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इनमें स्टार प्रचारकों की रैलियों का निरीक्षण भी शामिल है।
विज्ञापन


वीरवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकाप्टर का भी बुंबलू हेलीपैड पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र की व्यय निगरानी टीम ने व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव की उपस्थिति में निरीक्षण किया। डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि यह एक रूटीन निरीक्षण था और इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों तथा हेलिकाप्टर के क्रू मैंबर्स ने पूरा सहयोग किया। व्यय पर्यवेक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने और धनबल का प्रयोग रोकने के लिए सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें