फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शिक्षा के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाएंगी

विज्ञापन
बिझड़ी स्कूल में आयोजित बैठक में भाग लेते शिक्षक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिझड़ी खंड के परियोजना अधिकारी देवेंद्र कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव पर बिझड़ी खंड में विभिन्न प्रदर्शनियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें शिक्षा के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। सभी स्कूल आजादी के संघर्ष और महत्व से जुड़े गीत तैयार करेंगे। इनका मूल्यांकन करके चयन होगा। प्रदर्शनी में व्यावसायिक शिक्षा के तहत स्कूल सेक्टर आधार पर डाटा एकत्रित होगा। इस मौके पर बीआरसीसी अजय शर्मा ने प्रदर्शनी के लिए कमेटियों का गठन करवाया। इसमें बिझड़ी खंड के शिक्षकों को दायित्व सौंपे गए।
प्रदर्शनियों में शिक्षा खंड बिझड़ी खंड में सालाना आय-व्यय और नामांकन, कौशल केंद्र पर पहल, कुल ट्रेड और शुरुआती समय में ट्रेड, ट्रेड अनुसार विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, नई शिक्षा नीति, 75 वर्षों में बड़सर उपमंडल के शिक्षा ढांचे में आए बदलाव, स्कूली परिणाम और मेरिट, स्कूलों के नामांकन का इतिहास और वर्तमान जानकारी, स्कूलों में डिजिटल शिक्षा विकास का इतिहास, समग्र शिक्षा अभियान, मिड डे मील में किए कार्य, खेल, योग में खंड की उपलब्धियां, संरचना विकास का इतिहास व उपलब्ध सामग्री व खेल अनुदान, उपलब्ध खेल शिक्षकों की स्थिति, विद्यांजलि और जनता की ओर से स्कूलों को दिए गए आर्थिक और सामग्री दान, जनसहयोग व जनता के दान से बने कमरों का डाटा, एनसीसी, एनएसएस और स्काउंट एंड गाइड का इतिहास और नामांकन, यूनिट की स्थिति व गतिविधियों, सफलताओं का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए मिलने वाली सभी स्कॉलरशिप, आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं के लाभ का इतिहास व लेखा-जोखा प्रदर्शनी में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री करेंगे। बैठक में शिक्षा खंड बिझड़ी के 70 स्कूल प्रमुखों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें