गांधी चौक हमीरपुर पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य शिविर के दौरान व्यक्ति की जांच करती चिकित्सक।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रयास संस्था के तत्वावधान में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने गांधी चौक हमीरपुर पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया।
इस मौके पर 237 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। इनमें 56 हड्डी रोगी, 26 उच्च रक्तचाप के रोगी, 15 मधुमेह के रोगी, आठ स्त्री रोगी निकले। 84 लोगों की निशुल्क खून जांच की गई। इस दौरान डॉ. सविता और डॉ. अंजू के नेतृत्व में टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान लोगों को अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति जागरूक किया गया।
बता दें कि प्रयास संस्था समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है। इस दौरान लोगों के 40 तरह के खून टेस्ट निशुल्क और दवाइयां भी निशुल्क दी जाती हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष सुमित एवं व्यापार मंडल की समस्त टीम उपस्थित रही।