फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोटा में चिल्ड्रन पार्क निर्माण को लेकर कवायद शुरू

Tue, 16 Dec 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक कुमार
विज्ञापन

भोटा (हमीरपुर)। बच्चों को खेलने के लिए पार्क की सुविधा प्रदान करने के लिए नगर पंचायत ने कवायद शुरू कर दी है। पार्क के निर्माण के लिए नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने जमीन की संभावनाएं तलाशना शुरू कर दी हैं।
नगर पंचायत ने तीन स्थानों पर भूमि को चिन्हित किया है। इनमें एक स्थान पर ही पार्क का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। नगर पंचायत भोटा के तहत चिल्ड्रन पार्क के निर्माण के लिए करीब 12 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न झूले भी स्थापित किए जाएंगे। भोटा में बच्चों के लिए खेलने के लिए उचित स्थान न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे में नगर पंचायत ने इस पार्क का निर्माण करने के लिए जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के अंत तक इस जमीन को चिन्हित कर फाइनल कर लिया जाएगा। इससे जहां बच्चों को खेलने के लिए सुविधा मिलेगी, वहीं बुजुर्गाें को समय व्यतीत करने के लिए अच्छा स्थान मिल जाएगा।
पार्क न होने के कारण बुजुर्ग भी सड़क के किनारे टहलने को मजबूर हैं। इससे हादसों का भी डर बना रहता है। स्थानीय लोगों सन्नी शर्मा, अरुण शर्मा, चमन लाल, नीरज मलिक, अनिल आदि का कहना है कि भोटा में पार्क की बहुत अधिक कमी महसूस होती है। अगर यहां पर पार्क का निर्माण किया जाता है, तो यह बहुत ही बेहतर प्रयास होगा।
विज्ञापन


कोट :

नगर पंचायत भोटा के तहत पार्क का निर्माण करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। तीन स्थानाें पर जमीन देखी गई है। इनमें से एक स्थान को सुनिश्चित कर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 12 लाख रुपये का बजट नगर पंचायत के पास जमा है। -पंकज धीमान, सचिव, नगर पंचायत भोटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें