फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन की बजाय विद्यालयों में परीक्षा कराने के पक्ष में अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर में अभिभावक बच्चों की परीक्षा ऑनलाइन की बजाय विद्यालय में करवाने के पक्ष में हैं। 70 फीसदी अभिभावक चाहते हैं कि स्कूली बच्चों की परीक्षा विद्यालयों में आयोजित करवाई जाए। शिक्षा विभाग ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा ऑनलाइन लेने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अधिकतर अभिभावक इसके पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन

हालांकि 30 फीसदी अभिभावक चाहते हैं कि परीक्षा ऑनलाइन ही हो। कोरोना वायरस के कारण मार्च माह से स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। सभी स्कूलों और कॉलेजों की कक्षाएं ऑनलाइन ही ली जा रही हैं। इस कारण एक तरफ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है तो दूसरी तरफ अधिकतर अभिभावकों को बच्चों को एंड्रायड फोन उपलब्ध करवाने में भी दिक्कत हो रही है।
घर के किसी बड़े व्यक्ति के कामकाज के लिए चले जाने के बाद बच्चों को स्कूल का काम और अन्य जानकारी उपलब्ध करवाने में अध्यापकों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शिक्षा विभाग में आ रहे अधिकतर सुझावों में भी अभिभावकों और अध्यापकों ने स्कूल में ही परीक्षा आयोजित करने पर अपना पक्ष रखा। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर चंद्र ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 21 सितंबर तक स्कूलों को बंद रखने और ऑनलाइन परीक्षा लेने के आदेश मिले हैं, लेकिन जिले के अधिकतर अध्यापक और अभिभावक ऑनलाइन की बजाय विद्यालयों में परीक्षा करवाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें