फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिकों ने करवाया दस्तावेजों का सत्यापन

Tue, 31 Mar 2026 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में चित्रकला अध्यापक के पदों के लिए
विज्ञापन
हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर के उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में सोमवार को चित्रकला अध्यापकों के पदों के लिए स्क्रीनिंग और दस्तावेजों का सत्यापन किया। इस मौके पर 91 पूर्व सैनिकों और आश्रितों ने अपने दस्तावेजों का निरीक्षण करवाया। उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि सोमवार को चित्रकला अध्यापकों के पदों के लिए स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें कुल 91 पूर्व सैनिकों के दस्तावेज चेक किए। इस मौके पर 82 सामान्य वर्ग व नौ ओबीसी वर्ग के पूर्व सैनिकों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इनका पैनल तैयार किया जाएगा तथा उसके आधार पर ही इनकी नियुक्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें