पशु औषधालय धनेटा में आयोजित शिविर में भाग लेते पशुपालक। स्रोत : जागरूक पाठक
धनेटा (हमीरपुर)। पशु औषधालय धनेटा में सोमवार को एक दिवसीय पशु जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में विभाग की ओर से वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी नादौन डॉ. संदीप पाटिल, डॉ. भारती शर्मा, फार्मासिस्ट राजेश कुमार, पुनीत कुमार, वंदना शर्मा, विशाल कुमार, वीर सिंह और बहादुर सिंह उपस्थित रहे। शिविर में पशुपालकों को पशुओं के मुंह, खुर की बीमारियों के लिए टीकाकरण और अन्य बीमारियों के बारे में बताया। इसके अलावा पशुओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी पशुपालकों को दी। संवाद