फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी में होगी 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता

विज्ञापन
पूर्व शिक्षा मंत्री नारायण चंद पराशर की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सेरा में श्रद्धांजलि अर्पि - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़ा (नादौन)। पूर्व शिक्षा मंत्री नारायण चंद पराशर की पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव सेरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता नारायण चंद पराशर की पत्नी रोशनी देवी ने की। इस समारोह में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि पराशर की प्रतिमा मिनी सचिवालय नादौन के परिसर में स्थापित की जाए। समारोह में समाजसेवी रजनीश चौधरी ने कहा कि विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नारायण चंद पराशर की प्रतिमा के लिए विधायक निधि से पांच लाख स्वीकृत भी किए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने कहा नारायण चंद पराशर सुशिक्षित, विद्वान, साहित्यकार व एक अच्छे लेखक भी थे। इसलिए उनके नाम पर सेरा गांव में शोध केंद्र होना चाहिए, ताकि बच्चे उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर शोध कर सकें। मंच का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने किया। इस दौरान सेरा पंचायत के प्रधान सोनू, उप प्रधान सिंपू, पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवीर चौधरी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चौधरी चंदूलाल ज्ञान, चंद पराशर, अमलैहड़ पंचायत की प्रधान सोनिया ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें