माडी मंदिर बढ़ेडा में भागवत कथा सुनते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
गलोड़ (हमीरपुर)। सच्ची भक्ति और भगवान पर विश्वास से कोई भी बुराई परास्त हो सकती है। पंडित कृष्ण नंद ने बुधवार को यह संदेश माड़ी मंदिर बढ़ेडा में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन दिया। पंडित ने प्रहलाद की प्रेरणादायक और भावपूर्ण भक्ति की कथा लोगों को सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा हिरण्यकशिपु ने पुत्र प्रहलाद को भगवान विष्णु की पूजा करने से रोकने की बहुत कोशिश की। हिरण्यकशिपु ने प्रहलाद को मारने के कई तरीके अपनाए लेकिन हर बार भगवान विष्णु उन्हें बचा लेते थे। आखिरकार हिरण्यकशिपु ने प्रहलाद को खंभे से बांधकर कहा कि अगर तुम्हारा विष्णु सचमुच है तो इस खंभे से बाहर आकर उसे मारे। तब भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार में उस खंभे से प्रकट होकर हिरण्यकशिपु को मार दिया और प्रहलाद को बचा लिया।