फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिलेभर के स्कूलों में दाखिले शुरू, 10 अप्रैल तक चलेंगे

Wed, 01 Apr 2026 04:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया बिना लेट फीस के 10 अप्रैल तक चलेगी। बोर्ड और गैर बोर्ड कक्षाओं के सभी विद्यार्थी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। इस संबंध में प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। 10 अप्रैल के बाद मांग के आधार पर दाखिला प्रक्रिया की तिथि को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।
वर्तमान में जिलेभर के सरकारी स्कूलों के शिक्षक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में दी जा रही योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए थे। अध्यापक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलेभर के स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी। स्कूल प्रमुखों को दाखिला प्रक्रिया के संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। निदेशालय के निर्देशानुसार तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें