फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों का पंजीकरण बढ़ाने में सभी करें सहयोग : कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक भुक्कड़ में सामुदायिक सहभागिता पर बैठक में दिया सुझाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रधानाचार्य देशराज कमल की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष कपिल बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुभाष कपिल की ओर से भुक्कड़ स्कूल को गोद लेने पर सभी सदस्यों ने सराहना की तथा उनसे सहयोग की उम्मीद जताई। प्रधानाचार्य देशराज कमल ने कहा कि भुक्कड़ स्कूल के विकास के लिए ग्रामीणों का सहयोग बहुत आवश्यक है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने समुदाय को शिक्षण संस्थानों से जोड़ने को प्राथमिकता दी है। वॉलीबाल में अंडर-14 वर्ग लड़कों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विरेन शर्मा ने भाग लिया। खंडस्तरीय बाल मेले में स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा है। सुभाष कपिल ने कहा कि स्कूलों के विकास के लिए समुदाय की सहभागिता बहुत जरूरी है। स्थानीय लोगों के स्कूल के साथ जुड़ने से स्कूलों का विकास होगा तथा बच्चों की संख्या में भी वृद्धि होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्कूलों में आकर यहां की गतिविधियों में शामिल होना सुनिश्चित करें। इस दौरान स्कूल क्लस्टर अध्यक्ष रेखा रानी, सदस्य चंपा देवी, सुषमा देवी, रक्षा देवी, चमल लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें