फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भीषण गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था

Mon, 08 Jun 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। भीषण गर्मी के बीच रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तपते मौसम के बावजूद आस्था का उत्साह चरम पर रहा और हजारों श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में इंतजार कर पौणाहारी की पवित्र गुफा में माथा टेका। इस दौरान करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

सप्ताहांत होने के कारण शनिवार और रविवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं, स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।
मंदिर में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालु घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन श्रद्धा और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
विज्ञापन

दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर जारी रहा, फिर भी श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के जयकारों के साथ दर्शन के लिए कतारों में डटे रहे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि जहां धूप अधिक पड़ती है और फर्श गर्म हो जाता है, वहां मैट बिछाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इसके अलावा कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें