फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस आग्रह भी करे नहीं लौटूंगा पार्टी में वापस : इंद्रदत लखनपाल

Thu, 30 Oct 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बड़सर दौरे के दौरान उनके स्वागत को पहुंचे भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने हमीरपुर में मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के नेता आग्रह भी करेंगे, तब भी वह पार्टी में नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

दरअसल उनसे सीएम सुक्खू के बड़सर दौरे के दौरान कांग्रेस में वापसी को लेकर हुई चर्चाओं पर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा पूरी तरह से असफल सिद्ध हुआ है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को विभागों में चल रही योजनाओं के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, इसलिए मुख्यमंत्री को अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहिए। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 131 करोड़ रुपये की पेयजल स्कीम बनाई जा रही है, जबकि मुख्यमंत्री ने इस स्कीम को 150 करोड़ रुपये की बताया है, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दौरे के दौरान विकलांग व्यक्ति मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बड़सर के विश्राम गृह में पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने इन लोगों से मुलाकात तक नहीं की है, जिससे विकलांग व्यक्ति काफी आहत हुए हैं। लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में कैंसर संस्थान की स्वीकृति और निर्माण को लेकर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।
300 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से फंडिग मिल रही है, जबकि प्रदेश सरकार की महज 10 फीसदी हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर बड़सर की जनता को बेईमान कहा है। यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने उन्हें हराने के लिए धन-बल का पूरा उपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें