फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के छज्जे तोड़े, जेसीबी से खुदाई की, फिर भी नहीं बनीं निकासी नालियां

विज्ञापन
हमीरपुर बस स्टैंड के बाहर खोखो मार्केट - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रशासन ने सड़क को चौड़ा करने के बहाने बस स्टैंड के बाहर बने खोखों के आगे से अतिक्रमण तो हटा दिया, लेकिन निकासी नालियों का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया। दिसंबर 2019 में प्रशासन के आदेशों के बाद निकासी नालियों के लिए खुदाई की गई थी।
विज्ञापन

अब नालियों में गंदगी जम गई है। एक वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद पक्की निकासी नालियों का निर्माण नहीं हो पाया। प्रशासन ने निकासी नालियों के निर्माण का तर्क देते हुए बस स्टैंड के बाहर बनी खोखा मार्केट के खोखों के आगे छज्जे भी तुड़वा दिए, लेकिन न तो खोखों के आगे निकासी नालियां बनीं और न ही इन खोखों को योजना के तहत शॉपिंग कांप्लेक्स में पक्की दुकानें आवंटित की गई।
इस कारण दो दर्जन दुकानदार इस कोरोनाकाल में अपने परिवार की रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। निकासी नालियों के लिए जेसीबी से खुदाई के बाद इनमें गंदगी जमा हो गई है और मक्खी मच्छर दुकानदारी को प्रभावित कर रहे हैं। खोखाधारक विनोद शर्मा, विपिन कुमार, विजय कुमारी, अश्वनी पुरी, परमानंद, सुभाष, बनीता, नरपत शर्मा, वीरेंद्र मल्होत्रा, बंटू और धनी राम ने कहा कि करीब एक साल से उन्हें न तो पक्की दुकानें आवंटित की जा रही हैं और न ही खोखों के आगे निकासी नालियों का निर्माण किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में बदबू से कारोबार पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, इसलिए बीमारी से बचने के लिए निकासी नालियों का कार्य पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन

उधर, नप के ईओ किशोरी लाल ने कहा कि निकासी नालियों का निर्माण लोनिवि ने करना है, जबकि पक्की दुकानों में खोखाधारकों को शिफ्ट करने का मामला जिला प्रशासन के विचाराधीन है। वहीं, लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि शहर में निकासी नालियों का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें