फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन सीसीयू के लिए पहुंचे उपकरण

Mon, 04 May 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर परिसर में रखी क्रिटिकल केयर यूनिट की सामग्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण पहुंचने शुरू हो गए हैं। यूनिट के लिए स्ट्रेचर, ट्रॉली सहित अन्य जरूरी उपकरण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर परिसर में रखे गए हैं, जिन्हें जल्द ही जोलसप्पड़ स्थित सीसीयू में स्थापित किया जाएगा।
इस यूनिट के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा। क्रिटिकल केयर यूनिट में अत्याधुनिक बेड, मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम और अन्य महत्वपूर्ण मशीनें लगाई जानी हैं। चरणबद्ध तरीके से उपकरणों की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यह यूनिट विशेष रूप से दुर्घटना और गंभीर बीमारी के मामलों में जीवनरक्षक साबित होगी। हाल ही में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सीसीयू को लेकर बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें उपकरणों की गुणवत्ता, इंस्टॉलेशन प्रक्रिया और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि जोलसप्पड़ में सीसीयू का निर्माण जारी है और जल्द ही यह सुविधा पूरी तरह से क्रियाशील कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें