संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती चल रही है। भर्ती में युवा पूरे जोश के साथ भाग ले रहे हैं। युवाओं का कहना है कि मेहनत तो खूब की है, अब सफल होने की बारी है।
भर्ती रैली के तीसरे दिन फिजिकल टेस्ट के लिए 480 युवा मैदान में पहुंचे। फिजिकल टेस्ट के दौरान कुछ अभ्यर्थियों को सफलता मिल रही है तो कुछ अभ्यर्थियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। कुछ अभ्यर्थी पहली बार ही भर्ती रैली में शामिल हो रहे हैं, तो वहीं कुछ अभ्यर्थी पहले भी भर्ती रैली का हिस्सा बन चुके हैं।
युवाओं ने कहा कि उन्होंने सेना में भर्ती होने के लिए काफी मेहनत की है। अब समय आया है कि मेहनत को मैदान में साबित किया जाए। युवाओं के मुताबिक सेना से जुड़ना सौभाग्यशाली पल है।
फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों के लिए 1600 मीटर की दौड़ के अलावा पुल अप्स, लंबी कूद, ऊंची कूद इत्यादि टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। टेस्ट क्लियर करने वाले युवाओं का मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
हिमांशु
हिमांशु