फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सहपाठी की गाली से तैश में आया छात्र, दोस्त की गर्दन पर घोंपा चाकू

Sat, 17 Oct 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। साथ बैठकर लंच किया, फिर किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई और गाली देने पर तैश में आए छात्र ने अपने ही दोस्त की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिला मुख्यालय से सटे राष्ट्रीय स्तर के सरकारी शैक्षणिक संस्थान में शुक्रवार को हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

हमले में घायल छात्र को गर्दन पर उपचार के दौरान तीन से चार टांके लगाने पड़े। संस्थान प्रबंधन ने उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना में शामिल दोनों छात्र संस्थान में स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ते हैं और आपस में दोस्त हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों ने संस्थान में एक साथ लंच किया था। इसके बाद वे परिसर से बाहर थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बहसबाजी के दौरान एक छात्र ने दूसरे को गाली दे दी। इससे दूसरा छात्र तैश में आ गया और उसने चाकू निकालकर सहपाठी की गर्दन पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले में छात्र घायल हो गया।
दोनों डिग्री कोर्स के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। दोनों का शुक्रवार को प्रेक्टिकल था, ऐसे में वह टूल किट साथ में लाए थे। इस टूलकिट में चाकू भी मौजूद था और इसी चाकू से उसने दोस्त पर वार कर दिया। दोनों छात्र हमीरपुर जिले के ही रहने वाले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही संस्थान प्रबंधन ने घायल छात्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाने की व्यवस्था की। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए चाकू से हमला करने वाले छात्र के अभिभावकों को संस्थान में बुलाया गया और छात्र को उनके हवाले कर दिया गया।
प्रबंधन ने सदर थाना हमीरपुर को भी घटना की सूचना दी और दोनों पक्षों के अभिभावकों को थाने पहुंचने के लिए निर्देशित किया। देर शाम दोनों छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों के साथ सदर थाना पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई।
हालांकि, मामले में केस दर्ज नहीं हो सका है। उधर, संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि घटना को लेकर संस्थान के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।



कोट
सदर थाना में मामले की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर बातचीत की गई है। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें