फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे बाजार में नहीं थम रहा अतिक्रमण, लोगों को हर समय रहता है हादसे का डर

Thu, 19 Mar 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मदन लाल
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। मैहरे बाजार में अतिक्रमण न थमने से लोगों को हर समय हादसे का डर सताता रहता है। शहर से गुजरते समय कई बार लोग वाहन की चपेट में आने से बचे हैं।
विज्ञापन

बाजार में सड़क के किनारे भले ही पीली पट्टी लगाई गई है, लेकिन यहां पर लोगों ने दुकानदारी सजा रखी है, तो कई जगह वाहन चालकों ने अपना कब्जा जमा रखा है। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर तक सामान फैलाकर रखा है। दुकानों के आगे सजा सामान धीरे-धीरे सड़क तक पहुंच गया है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है।
पैदल चलने वाले लोगों को सड़क के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी जोखिम भरी हो गई है। अतिक्रमणकारियों ने सरकारी संपदा को भी नहीं छोड़ा है। अतिक्रमणकारियों ने स्ट्रीट लाइट के खंभों पर होर्डिंग और विज्ञापन बोर्ड टांगे हुए हैं। खंभों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग न केवल शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं, बल्कि कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट की रोशनी को भी बाधित कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत और संबंधित विभागों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और भी बदतर हो सकती है।


-
सड़क पर पैदल चलना जान को जोखिम में डालना है। कई बार लोग वाहन की चपेट में आने से बचे हैं। प्रशासन को इस बारे में कदम उठाने चाहिएं। -शशि शर्मा, निवासी मैहरे

मैहरे में अतिक्रमण केवल दुकानदारों ने ही नहीं कर रखा है। यहां पर वाहन चालकों ने भी कब्जा जमाया हुआ है। सरकारी संपदा पर अतिक्रमण देखा जा सकता है। -जोगिंद्र सिंह, निवासी मैहरे


सड़क किनारे चलने के लिए जगह नहीं होती है। लोग सड़क के बीच चलने को मजबूर हैं। अगर इनके खिलाफ कार्रवाई न की गई तो लोगों को चलना मुश्किल हो जाएगा। -मदन लाल, निवासी मैहरे


अतिक्रमण को लेकर प्रशासन आंखे बंद करके बैठा हुआ है। कई बार हादसे टले हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - ब्रह्म दास, निवासी मैहरे



कोट्स :

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर समय-समय पर चालान काटे जाते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरती जाएगी। -लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर


पुलिस को निर्देश देकर बाजार का नियमित राउंड लगवाया जाएगा। अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -स्वाति डोगरा, एसडीएम, बड़सर

मदन लाल

मदन लाल

मदन लाल

मदन लाल

मदन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें