रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में निजी कंपनी दो अगस्त को साक्षात्कार लेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार में आईटीआई के ट्रेड फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, टर्नर, टूल और डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक, वायर मैन, शीट मेटल, इलेक्ट्रॉनिक और पेंटर जनरल के 2018, 2019, 2020, 2021 2022 और 2023 के पास अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं। वर्ष 2024 में पास होने वाले प्रशिक्षणार्थी भी इस साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के दसवीं कक्षा में 40 फीसदी और आईटीआई में 50 फीसदी अंक तथा आयु 18-24 वर्ष होनी चाहिए। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 23,300 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को सब्सिडी पर भोजन, कंपनी की लागत पर वर्दी, सुरक्षा जूते और अन्य पीपीई, लीव्स (कंपनी के मानदंडों के अनुसार) जीपीए और मेडिकल की सुविधा मिलेगी। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 02 अगस्त को सुबह 09 बजे आईटीआई रैल जिला हमीरपुर में अपने सारे मूल प्रमाण पत्र व उनकी 2 प्रतियां, आधार कार्ड व दो प्रतियां, रिज्यूम तथा तीन फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।