फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में हरियाणा की एक निजी कंपनी आईटीआई के भिन्न ट्रेडों के पास अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरी करने का 22 फरवरी को अवसर प्रदान करेगी। इस दिन आईटीआई के कैंपस में कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई के ट्रेड फिटर, वेेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मेकेनिक मोटर व्हीकल के 2018 से लेकर 2022-23 तक के पास व डिप्लोमा धारक इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, ऑटोमोबाइल धारक अभ्यर्थी भी उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थी भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 17,240 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं, कंपनी के नियमों अनुसार सालाना लीव, कैंटीन में सब्सिडाइज्ड खाना दिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 फरवरी को सुबह 9:00 बजे आईटीआई रैल जिला हमीरपुर में अपने सारे प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें