फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्टेट कैंसर इंंस्टीट्यूट और हेलीपोर्ट बनने से होगा विकास, खुलेंगे रोजगार के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपना दूसरा बजट पेश किया है। इसमें जिले के लोगों, युवाओं और खिलाड़ियों के लिए कई बजट घोषणाएं की गई है। कर्मचारी वर्ग के लिए एरियर और महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की बात कही गई है। हमीरपुर और नादौन में दो इंडोर स्टेडियम बनेंगे। एक हेलीपोर्ट, कार्प फिश फार्म और स्टेट कैंसर इंंस्टीट्यूट बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की है। इससे जिो की करीब 5 लाख आबादी को लाभ मिलेगा और युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुलेंगे। खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, किसान, बागवानों को बजट में कुछ न कुछ दिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री के पहले बजट को जिले की जनता ने बेहतरीन करार दिया। शिक्षा विभाग में अध्यापकों के पद सृजित करने, हर वन बीट में एक एक वन मित्र रखने आदि की घोषणा भी इस बजट में की गई है। ऐसे में युवाओं ने भी इस बजट को बेहतरीन बताया है। ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि बढ़ने से मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन




क्या कहते हैं लोग-

मानदेय में बढ़ोतरी की गई है जो बेहतरीन है। मानदेय में चार हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार के आभारी हैं।

बबली, जिला परिषद अध्यक्ष





हर जिले मं इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य लैब) खोलने से छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारी की जांच आसानी से हो जाएगी और बीमारियों पर रोक लगेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए यह बेहतरीन सुविधा है। वहीं, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की घोषणा भी बेहतरीन है। बजट में महिलाओं के लिए कोई खास योजना शुरू नहीं की गई। सरकारी कर्मचारियों का अधिक ध्यान रखा गया। मध्यमवर्ग व गरीब वर्ग के लिए बजट में कुछ नहीं है।

कृष्णा शर्मा स्नातक





वन विभाग में 100 पद और शिक्षा विभाग में अध्यापकों के पद भरने की बजट में घोषणा हुई है। इससे रोजगार मिलेगा। अब सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करे ताकि रोजगार की राह देख रहे युवाओं को मौका मिल सके। वहीं, पंचायत स्तर पर आधुनिक पुस्तकालय खोलने का कदम भी सराहनीय है।
विज्ञापन


बनीश ठाकुर, युवा।



-पंचायती राज विभाग में सबसे ज्यादा कार्य एक प्रधान का ही होता है। ऐसे में प्रधान का वेतन बढ़ाना बेहतरीन है। जिला हमीरपुर में हेलीपोर्ट खोलने की भी घोषणा हुई है। इससे क्षेत्र का विकास होगा। वहीं, पंचायतों में पुस्तकालय बनेंगे। इसका सभी लोगों को लाभ मिलेगा। बजट में कर्मचारियों का भी ध्यान रखा गया है। वहीं, जिले में कार्प फिश फार्म बनने से मछली पालकों को भी लाभ होगा।

अनिल शर्मा, प्रधान एसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष।





पंचायत प्रतिनिधियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। उन्होंने इसे पूरा कर दिया है। सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला परिषद सदस्यों, नगर निगम के मेयर की सैलरी में काफी अच्छी बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

-संजय शर्मा, ब्लॉक बिझड़ी के प्रधान संगठन के अध्यक्ष



बागवानी को लगेंगे पंख (बागवान)
बागवानी क्षेत्र में 300 करोड़ के विकास कार्य और 12 करोड़ से बागवानी उत्कृष्टता केंद्र खुलने से बागवानों को लाभ मिलेेगा। वहीं, दो फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होने से बागवानों के उत्पादों को बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा।

दौलत राम दहल, बागवान



एचआरटीसी के इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर डिपो का घाटा होगा कम (परिवहन)

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी की 327 डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने पर निगम का घाटा कम होगा, वहीं हिमाचल की आर्थिकी भी सुधरेगी।

-महेंद्र सिंह धीमान, शासन पंचायत निवासी



मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने पर मिली राहत (मजदूर)

आज के महंगाई के दौर में अपने घरों के नजदीक 300 रुपये मजदूरी मिलने से परिवारों का भरण पोषण सही प्रकार से होगा। मुख्यमंत्री के मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 240 से बढ़ाकर 300 रुपये करने पर आभार जताया है।

-मदन सिंह धीमान, मनरेगा मजदूर



कृषि और सोलर ऊर्जा से मिलेंगे रोजगार (सौर उर्जा और कृषि)

हिमाचल को देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य से प्रदेश के युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अलावा सोलर पावर प्लांट और घरों की छतों पर चरणबद्ध तरीके से सोलर सिस्टम लगाने की घोषणा से बिजली की खपत भी कम होगी। प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह बजट राहत भरा है।

अमित कुमार, दुकानदार।





-ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि बढ़ने से उनका मनोबल बढ़ेगा। पूर्व में अन्य राज्यों में ओलंपिक और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि प्रदेश की राशि से दोगुनी थी। अब प्रदेश में ओलंपिक और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ना बहुत अच्छी बात है। इससे युवाओं का रुझान खेलों के प्रति बढ़ेगा।

विजय कुमार, शूटर खिलाड़ी, निवासी विस क्षेत्र बड़सर




सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू होने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। छोटी कक्षाओं से ही विद्यार्थियों का आधार मजबूत होगा। प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए शिक्षकों की भर्ती होने से स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने में आसानी होगी। वर्तमान में स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए शिक्षक न होने से जेबीटी शिक्षकों पर अधिक कार्यभार रहता है।

सपना चंदेल, अभिभावक निवासी प्रतापनगर हमीरपुर।



-पूर्व में नगर परिषद अध्यक्ष का मानदेय 8500 रुपये प्रति माह था लेकिन अब प्रदेश सरकार ने वार्षिक बजट में 10200 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। ऐसे में अब महंगाई के दौर में जीवन यापन करने में काफी हद तक राहत मिलेगी। अत्यधिक कार्यभार होने के बावजूद अध्यक्ष का मासिक मानदेय कम था।
विज्ञापन

मनोज मिन्हास, नगर परिषद अध्यक्ष हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें