फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला, 100 को मिली नौकरी

Wed, 11 Sep 2024 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में मंगलवार को एक निजी कंपनी द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया, जिसमें 135 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 100 अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा चयनित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 23,665 रुपये मासिक मानदेय के साथ कैंटीन, ईएसआई, वर्दी, जूते और मेडिकल जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि कंपनी के स्टाफ ने अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें