फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वन विभाग नादौन के कर्मचारियों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। वन विभाग नादौन के कर्मचारियों ने शनिवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी राजीव सूद की अगुवाई में पौधरोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों को कार्यालय परिसर में लगाया गया। आंवला, जामुन, बेहड़ा आदि पौधे लगाए गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजीव सूद ने लोगों से आग्रह किया कि एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। आज शहर, गांव कंकरीट के जंगलों में बदल चुके हैं और धीरे-धीरे यह वातावरण के लिए बहुत ही हानिकारक सिद्ध हो रहे हैं। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। आज पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, भयंकर लैंडस्लाइड हो रहे हैं, पहाड़ दरक रहे हैं। इन सब पर तभी अंकुश लगाया जा सकता है जब हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। इस मौके पर राजीव सूद, सुरेश कुमार, सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें