फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मटनसिद्ध में 10 को गरजेंगे बिजली बोर्ड के कर्मचारी

Tue, 08 Aug 2023 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन यूनिट हमीरपुर की बैठक सोमवार को यूनिट प्रधान कृष्ण पाल की अध्यक्षता में अणु में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा, उप महासचिव मुनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा 10 अगस्त को दोपहर बाद पूरे प्रदेश में किए जा रहे विरोध प्रर्दशन की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन




बैठक में फैसला लिया गया कि यह विरोध प्रदर्शन मुख्य अभियंता, बिजली प्रणाली हमीरपुर मटनसिद्ध के कार्यालय के बाहर किया जाएगा। बिजली बोर्ड में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद प्रबंधक वर्ग पुरानी पेंशन को लागू नहीं कर रहा है और 20 मई 2023 को हुई सर्विस कमेटी में किए गए फैसलों को करीब तीन माह बाद भी लागू नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।



बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी के इस संदर्भ में जो भी आगामी आदेश होंगें, उन्हें प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। बैठक में सचिव राजेश कुमार, सुभाष चंद, अमर सिंह, सुमित गौतम, सुरेश कुमार, रमा देवी, जगदीश ठाकुर, राजकुमार, दीपक, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें