फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डांगक्वाली के पास बनेगा बिजली सबस्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक की योजना से होगा निर्माण, 30 करोड़ रुपयेे खर्च होंगे
विज्ञापन


प्रदेश के आठ सब स्टेशनों पर शुरू होगी योजना

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में भी वर्ल्ड बैंक की योजना से मुख्यालय में 24 घंंटे बिजली आपूर्ति की कवायद शुरू हो गई है। आचार संहिता के हटते ही इस प्रोजेक्ट के टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हमीरपुर के डांगक्वाली में बिजली सबस्टेशन बनाया जाएगा और पूरे शहर को पूरा सप्ताह 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी। इस योजना के तहत जगह-जगह बिजली के ट्रांसफार्मर स्थापित करने, अन्य ट्रांसफार्मरों को हटाने व केबल बिछाने का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा। इस पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे हमीरपुर और आसपास बिजली के कटों की समस्या से निजात मिलेगी। वर्ल्ड बैंक की यह योजना है। शुरुआती तौर पर प्रदेश के आठ सब स्टेशनों में यह योजना शुरू की जा रही है। इसमें हमीरपुर भी शामिल है। जिले में बिजली के बार-बार लगते कटों से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन



गर्मियों में तो लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह योजना इन समस्याओं का हल करने में खासी कारगर सिद्ध होगी। इस बारे में बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर ने कहा कि वर्ल्ड बैंक की योजना के तहत कार्य किया जा रहा है तथा इसके तहत डांगक्वाली में एक सबस्टेशन बनाया जाएगा और नए ट्रांसफार्मर लगाने और पुराने हटाने आदि का कार्य किया जाएगा। इससे शहर और अन्य क्षेत्रों में लोगों को बेहतरीन बिजली की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें