फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर क्षेत्र की कई पंचायतों में बिजली संकट : राणा

Sun, 25 Jan 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत चमियाणा सहित पटलांदर एवं आसपास की कई पंचायतों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। बच्चे मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई कर रहे हैं। पटलांदर और चौरी बिजली सेक्शन में अव्यवस्था चरम पर है। दोनों सेक्शनों में मात्र एक-एक कर्मचारी तैनात है। उन्होंने ग्राम पंचायत पनोह के आंसला में बने 33 केवी बिजली सब स्टेशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सब स्टेशन एक वर्ष से तैयार खड़ा है।
सुस्त कार्यप्रणाली के कारण आज तक इसे चालू नहीं किया गया है। बिजली संकट के चलते किसानों की सिंचाई मोटरें बंद पड़ी हैं, जल शक्ति विभाग की योजनाएं प्रभावित हैं तथा नए पानी के कनेक्शन भी जारी नहीं किए जा रहे। आउटसोर्स कर्मचारियों को दस महीनों से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और पनोह सब स्टेशन शुरू नहीं किया गया तो भाजपा जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें