बिजली बोर्ड 85 बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने जा रहा है। बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची बना ली है। संबंधित जेई को भी डिफाल्टरों की लिस्ट सौंप दी गई है।
अब इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने का कार्य बोर्ड शुरू कर देगा। 85 बिजली उपभोक्ताओं में बिजली बोर्ड के करीब सात लाख रुपये फंसे हैं। लंबे समय से ये उपभोक्ता बोर्ड के बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे।
हर माह बिल की बकाया राशि बढ़ती जा रही थी। उपभोक्ताओं की मनमानी के चलते बोर्ड ने अब इनके बिजली कनेक्शन काटने का मन बना लिया है। बिजली बोर्ड की माने तो इनमें से कई उपभोक्ता चार-पांच माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे। कई बार चेतावनी के बाद भी उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाए।
डिफाल्टर उपभोक्ताओं के नाम की सूची बोर्ड ने तैयार कर ली है। कनिष्ठ अभियंता को नामों की लिस्ट सौंप दी गई है। जल्द बिजली कनेक्शन काटने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं को नए सिरे से बिजली कनेक्शन लेने के लिए पेंडिंग बिलों का भुगतान करना होगा।
हिसाब क्लीयल करवाए बिना नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। कनेक्शन के लिए दोबारा सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। साथ ही, पेनल्टी भी बिजली उपभोक्ताओं को चुकानी होगी।
बिजली बोर्ड ने 85 डिफाल्टरों के नामों की लिस्ट बना ली है। जल्द ही इनके कनेक्शन काटने का कार्य शुरू किया जाएगा। इनके पास बोर्ड के करीब सात लाख रुपये अटके पड़े हैं।
- बलदेव चंद, एसडीओ, बिजली अनुभाग-एक